जरा संभालकर ही हंसे
😂😂😂😅😅
हैदराबाद के एक नवाब साहब को
किसी ने गधा बोल दिया।
नवाब साहब को ये बहुत नागवार गुजरी
और उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया।
जज ने गधा बोलने वाले से पूछा तो
उसने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी मांग ली।
जज ने नवाब साहब से कहा, "नवाब साहब अब तो ये माफ़ी मांग रहा है, आपका क्या कहना है?"
इस पार नवाब साहब माफ़ी देने के लिए
तैयार हो गए, लेकिन एक शर्त रखी कि
वह आदमी अब कभी किसी नवाब को गधा नहीं बोलेगा।
वो आदमी मान गया कि अब किसी नवाब को
गधा नहीं बोलेगा।
जज ने मुजरिम को बरी कर दिया।
जानें से पहले उस आदमी ने जज साहब से पूछा, "योर ऑनर, मैं नवाब साहब को कतई गधा नही बोलूंगा,
लेकिन एक बात बताइए कि गधे को तो मैं नवाब साहब बोल सकता हूं कि नहीं?"
जज ने कहा, "गधे को आप कुछ भी बोलिए, कोर्ट का उससे कोई लेना देना नहीं है।"
तो आदमी नवाब साहब की तरफ मुड़ा और बोला, "अच्छा नवाब साहब चलता हूं।"
😅😅😂😂

